Edited By ,Updated: 30 Jan, 2015 11:19 AM
ईराक और सीरिया में कहर मचाने वाले इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन आइ.एस. का कत्लेआम बढ़ता जा रहा है।
बगदाद: ईराक और सीरिया में कहर मचाने वाले इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन आइ.एस. का कत्लेआम बढ़ता जा रहा है। आइ.एस. ने ईराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के गृहनगर तिकरित में उनके नौ आलीशान महलों को विस्फोट कर उड़ा दिया। यह जानकारी सुरक्षा सूत्रों ने दी है।
पहचान गुप्त रखने की शर्त पर सूत्र ने समाचार एजैंसी सिन्हुआ से कहा कि उन जगहों को बम से उड़ा दिया गया। यहां कुल 76 महल, बंगला, कृत्रिम झील व बाग थे, जिनमें से अधिकांश दजला नदी के किनारे बने थे जो उत्तरी तिकरित से सद्दाम के गांव अवजा तक फैले थे।
साल 2003 में हमले करने वाली अमरीकी नेतृत्व वाली सेना ने इसे ईराकी अधिकारियों को सौंप दिया था जो इसका इस्तेमाल सरकारी कार्यालयों व सैन्य अड्डों के तौर पर करते थे।