भाजपा ने चुनाव के खर्चों का नहीं दिया ब्यौरा

Edited By ,Updated: 31 Jan, 2015 02:33 AM

article

चुनाव प्रहरी ए.डी.आर. ने आज कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग को 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के खर्चों का विवरण अभी तक नहीं दिया है।

नई दिल्ली: चुनाव प्रहरी ए.डी.आर. ने आज कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग को 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के खर्चों का विवरण अभी तक नहीं दिया है। एसोसिएशन ऑफ डैमोक्रेटिक रिफाम्र्स (ए.डी.आर.) के संस्थापक सदस्य जगदेव छोकर ने कहा, ‘‘2013 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय पार्टियों ने कुल 94.72 लाख रुपए इकठ्ठे किए थे और उनका कुल खर्च 232 लाख रुपए का था। बहरहाल भाजपा ने अभी तक अपना विवरण जमा नहीं किया है।’’ छोकर ने कहा, ‘‘2013 के चुनाव के समय ‘आप’ गैर मान्यता प्राप्त पार्टी थी और इस तरह उसे अपने चुनावी खर्च का हिसाब-किताब जमा करने की जरूरत नहीं है। 

बहरहाल, चुनाव आयोग को 22 फरवरी 2014 को लिखे पत्र में आप ने इसके लिए 15 दिन का वक्त मांगा था लेकिन आयोग को अभी तक इस बारे में विवरण नहीं मिला है।’’ ए.डी.आर. ने कहा कि राजनीतिक दलों को विधानसभा चुनाव के समापन के 75 दिन के अंदर चुनाव आयोग के समक्ष चुनाव खर्च का एक विवरण जमा करना होता है। खर्च विवरण में नकद, चैक और डिमांड ड्राफ्ट के रूप में प्राप्त कोष की कुल राशि और विभिन्न मदों के तहत खर्च कुल राशि का लेखा-जोखा होता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!