लवली के मैदान में न होने से कांग्रेस परेशान

Edited By ,Updated: 31 Jan, 2015 02:56 AM

article

गांधी नगर सीट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्द्र सिंह लवली के डमी (विश्वस्त) उम्मीदवार के लिए आसान नहीं है।

नई दिल्ली : गांधी नगर सीट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्द्र सिंह लवली के डमी (विश्वस्त) उम्मीदवार के लिए आसान नहीं है। लवली की प्रतिष्ठा और सीट को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी के मुख्य चेहरे राहुल गांधी को पूर्वी दिल्ली में शास्त्री पार्क में जनसभा करनी पड़ी। यही नहीं, बदले समीकरण के चलते प्रदेश अध्यक्ष लवली भी क्षेत्र से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। 

गांधी नगर सीट से भाजपा ने 1993 में सीट जीती थी लेकिन उसके बाद से यह सीट लगातार कांग्रेस के पास रही। यहां से लगातार अरविन्द्र सिंह लवली चुनाव जीतते रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में जहां कई कांग्रेसी दिग्गज चुनाव हार गए वहीं लवली ने गांधी नगर सीट को 6959 मतों से जीता लेकिन इस बार उनके चुनाव न लडऩे से सीट पर कई समीकरण बदल गए हैं। लवली दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और उन्हीं के कहने पर उनके करीबी और चहेते सुरेन्द्र कुमार शर्मा को इस सीट पर लड़ाया गया है।
 
भाजपा उम्मीदवार जितेन्द्र के चुनाव लडऩे से लवली के करीबी सुरेन्द्र कुमार की राह कठिन हो गई है। इसी कारण प्रदेश अध्यक्ष लवली इस क्षेत्र से बाहर नहीं निकल पर रहे हैं। वह प्रतिदिन सुबह होने वाले रोड शो में क्षेत्र में ही रहते हैं और देर रात में भी वह क्षेत्र में सुरेन्द्र कुमार शर्मा के लिए वोट मांगते दिखाई देते हैं। इसके अलावा इस सीट को दोबारा कब्जे में रखने के लिए उन्हींं के प्रयासों से राहुल गांधी ने पूर्वी दिल्ली में अपनी पहली सभा इसी क्षेत्र में की। जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र शर्मा गांधी नगर से वर्ष 2007 में पार्षद चुने गए थे। पिछले निगम चुनाव में गांधी नगर सीट जब महिला के लिए आरक्षित हो गई तब सुरेन्द्र शर्मा की पत्नी अंजना शर्मा ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। लवली इसी सीट से शर्मा को जिताने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि इस सीट से हार व जीत लवली की प्रतिष्ठा से जुड़ी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!