Edited By ,Updated: 31 Jan, 2015 05:03 AM
हिसार में स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत हो गई। मृतका भिवानी जिले की है। उसका यहां निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।
हिसार : हिसार में स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत हो गई। मृतका भिवानी जिले की है। उसका यहां निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार भिवानी की करीब 32 वर्षीय महिला का हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान महिला की बीती सायं मौत हो गई।
वहीं सिरसा में स्वाइन फ्लू की आशंकित महिला मरीज का सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजा है। महिला को सामान्य अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। महिला को डिलीवरी के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आए थे।