Watch Video: हैरान रह जाएंगे सुक्खा काहलवां की मौत का असल सच जानकर

Edited By ,Updated: 31 Jan, 2015 02:57 PM

दहशत का दूसरा नाम कहने वाले सुक्खा काहलवां की हत्या के मामले में पुलिस ने पिछले दिनों कई नौजवानों को अपनी हिरासत में लिया है।

जालंधर: दहशत का दूसरा नाम कहने वाले सुक्खा काहलवां की हत्या के मामले में पुलिस ने पिछले दिनों कई नौजवानों को अपनी हिरासत में लिया है। इसी दौरान दो नौजवानों ने खुलासा किया है कि तीन कत्ल का बदला लेने के लिए सुक्खा काहलवां का कत्ल किया गया है। 

पुलिस की हिरासत में नौजवानों की तरफ से किए गए इस खुलासे की अभी अधिकारित तौर पर पुष्टि नहीं की गई है, पर आपको बता दें कि आज से छह सात साल पहले सरकारी हाई स्कूल के इस स्कूल के जिम में सुक्खा काहलवां की तरफ से लवली बाबा नाम के नौजवान की सुक्खा ने हत्या कर दी थी। 
 
सुक्खा काहलवां और लवली बाबा भी पहले दोस्त ही थे पर कुछ समय के बाद दोनों की आपस में कोई रंजिश हो गई जिसके बाद लवली बाबा का कत्ल कर दिया था। लवली बाबा के कत्ल के बाद लवली के समर्थक सुक्खे से बदला लेना चाहते थे। 
 
लवली बाबा के कत्ल के बाद कई गैंगवार हुई पर यह गैंगवार तब भयानक रूप धारण कर गई जब बस्तियों के रहने वाले प्रेमा लाहौरिया के खासमखास माने जाते दीपांश, सिमरन और रनदीप की जिम जाते समय दिलजीत सिंह की तरफ से कातिलाना हमला कर तीनों दोस्तों में से दो नौजवानों दीपांश और सिमरन का कत्ल कर दिया गया था। जिसके बाद कहीं न कहीं इस कत्लकांड में भी सुक्खा काहलवां का हाथ बताया जा रहा था। 
 
कहीं न कहीं यह तीनों ही कत्ल सुक्खा की मौत का कारण बने और पहले से ही सुक्खा काहलवां के खिलाफ चल रहे विक्की गौंडर ने सुक्खे के कत्ल की यह साजिश रची थी। चाहे पुलिस जांच में यह सामने आया है कि यह तीनों ही कत्ल सुक्खा काहलवां की मौत का कारण बने हैं पर आपको बता दें कि सुक्खा काहलवां पर इसके इलावा भी कई अपराधिक मामले दर्ज थे। अगर सूत्रों की मानें तो जल्द ही पंजाब पुलिस के प्रमुख इसका खुलासा एक प्रैस वार्ता के द्वारा करने जा रहे हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!