धरने की सरकार दिल्ली का विकास रोक देगी: अमित शाह

Edited By ,Updated: 31 Jan, 2015 11:25 PM

article

अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) पर प्रहार करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज दिल्ली के लोगों से ‘धरने की सरकार’ नहीं चुनने का आह्वान किया

नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) पर प्रहार करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज दिल्ली के लोगों से ‘धरने की सरकार’ नहीं चुनने का आह्वान किया अन्यथा केंद्र राष्ट्रीय राजधानी का विकास नहीं कर पाएगा। शाह ने कहा कि यदि दिल्ली में भाजपा सत्ता में आयी तो पूरा शहर नयी दिल्ली की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।  

उन्होने पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में एक रैली में कहा, ‘‘यदि मोदीजी शहर को विकसित करना चाहते हैं तो लोगों को उनका सहयोग करना चाहिए। लोगों को धरने की सरकार नहीं चुनना चाहिए अन्यथा केंद्र सरकार कोई विकास काम नहीं करवा पाएगी।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा अनधिकृत कॉलोनियों को कानूनी अमलीजामा पहनाने के लिए अध्यादेश लाएगी और यदि कोई सरकार विरोध प्रदर्शन करती है तो यह संभव नहीं होगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हम यातायात की समस्या हल करना चाहते हैं, हर झुग्गी वासी को उसी स्थान पर पक्का मकान देना चाहते हैं और यदि कोई सरकार, जो विरोध प्रदर्शन करती है, सत्ता में आ गयी तो क्या यह काम संभव होगा, यहां तक कि महिलाओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित नहीं की जा सकती। ’’  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!