Edited By ,Updated: 01 Feb, 2015 02:04 AM
निर्वाचन आयोग ने मतदाता पहचान पत्र बनाने में लापरवाही बरतते हुए अजब का नमूना प्रस्तुत किया है। जारी किए गए पहचान पत्र में वार्ड नं. 5 की एक 55 वर्ष की महिला को 251 वर्ष की बना दिया है।
गोहाना (अरोड़ा): निर्वाचन आयोग ने मतदाता पहचान पत्र बनाने में लापरवाही बरतते हुए अजब का नमूना प्रस्तुत किया है। जारी किए गए पहचान पत्र में वार्ड नं. 5 की एक 55 वर्ष की महिला को 251 वर्ष की बना दिया है। जब परिवार के लोगों को यह पहचान पत्र मिला तो वह महिला की उम्र को देख दंग रह गए। मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी राजेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ लगभग 30-32 साल से गोहाना के वार्ड नं. 5 में रह रहा है।
राजेंद्र सिंह और उसकी पत्नी शशि देवी ने कुछ माह पहले पहचान पत्र बनाने के लिए आवेदन किया था। चुनाव निर्वाचन आयोग द्वारा अब शशि का पहचान पत्र तैयार करके जारी किया है। आयोग द्वारा जारी किए गए पहचान पत्र में उसकी उम्र 251 वर्ष लिखी हुई है जबकि शशि देवी लगभग 55 साल की हैं। पहचान पत्र में उसका पता मकान नम्बर-20, कस्बा वार्ड नं. 5, गोहाना, तहसील गोहाना और जिला सोनीपत अंकित किया गया है। पहचान पत्रों में नाम, पति, पिता व पता गलत मिलना तो आम बात है लेकिन उम्र में इतनी बड़ी गलती पहली ही बार सामने आई है।