चुनाव के बाद बढ़ सकते हैं दिल्ली मेट्रो के किराये

Edited By ,Updated: 01 Feb, 2015 05:35 PM

article

दिल्ली मेट्रो के किरायों में विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद बढ़ोतरी हो सकती है। सरकार ने मेट्रो के किरायों की समीक्षा की प्रक्रिया शुरू की है।

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो के किरायों में विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद बढ़ोतरी हो सकती है। सरकार ने मेट्रो के किरायों की समीक्षा की प्रक्रिया शुरू की है। आखिरी बार मेट्रो के किरायों में 2009 में बढ़ोतरी की गई थी। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने कैबिनेट की नियुक्ति समिति के पास किराया तय करने वाली समिति के गठन का प्रस्ताव किया है। मंजूरी मिलने के बाद यह समिति तीन माह में अपनी रिपोर्ट देगी।   दिल्ली मेट्रो के सूत्रों ने कहा कि सेवानिवृत्त न्यायाधीश ए के श्रीवास्तव को इस समिति का चेयरमैन चुना गया है। 

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के प्रमुख मंगू सिंह ने हाल में संकेत दिया है कि परिचालन लागत में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की वजह से किराया बढ़ोतरी जरूरी हो गई है। सिंह ने हाल में कहा था, ‘‘किराया बढ़ोतरी लंबे समय से लंबित है। समिति का गठन कब होता है और यह अपनी सिफारिशें कब देगी, यह मेरे हाथ में नहीं है।’’ दिल्ली मेट्रो केंद्र सरकार द्वारा गठित समिति की सिफारिशों के आधार पर ही किराया दरों में संशोधन कर सकती है। इस समिति का गठन समय-समय पर किया जाता है। दिल्ली मेट्रो के किरायों में आखिरी बार संशोधन 2009 में किया गया था। उस समय न्यूनतम किराया 6 से बढ़ाकर 8 रुपए व अधिकतम किराया 22 से बढ़ाकर 30 रपये किया गया था।  

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!