छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Edited By ,Updated: 01 Feb, 2015 11:04 PM

article

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने लगभग अढ़ाई साल से फरार चल रहे महिला से छेड़छाड़ करने तथा बुरा अंजाम भुगतने देने के आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

जींद : पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने लगभग अढ़ाई साल से फरार चल रहे महिला से छेड़छाड़ करने तथा बुरा अंजाम भुगतने देने के आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गांव कालवा निवासी मनोज उर्फ मोनू के खिलाफ पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर वर्ष 2012 में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था।

महिला का आरोप था कि मनोज ने उसके साथ अश्लील हरकत, जब उसने विरोध किया तो उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। घटना के बाद से आरोपी फरार था। जिस पर अदालत द्वारा आरोपी को पी.ओ. घोषित किया गया था। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी मनोज को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!