Edited By ,Updated: 25 Feb, 2015 08:16 PM
नगर पालिका अहमदगढ़ के चुनाव में इस बार मतदान का नया रिकॉर्ड बना। अहमदगढ़ नगर पालिका के लिए 85.40 फीसद...
अहमदगढ़- नगर पालिका अहमदगढ़ के चुनाव में इस बार मतदान का नया रिकॉर्ड बना। अहमदगढ़ नगर पालिका के लिए 85.40 फीसद के करीब मतदान हुआ, जो पिछले चुनाव के मतदान से ज्यादा है। बुधवार को हुए मतदान के दौरान छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया। मतदान के दौरान भाजपा, आजाद उमीदवारो के कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों के साथ प्रजायडिंग अफ़सर व पुलिस कर्मीओ ने बदसलूकी हुई। वहीं, लोगों ने मतदान के प्रति सुबह से ही उत्साह दिखाया। बारिश के दौरान मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइनें लगी रहीं।
अहमदगढ़ में नगर पालिका में विजयी उमीदवारो की सूची इस प्रकार है वार्ड न.1 से परमजीत कौर जस्सल , वार्ड न.2 से गुरदीप सिंह, वार्ड न.3 से निर्मल सिंह, वार्ड न.4 से हरबंस कौर ,वार्ड न.5 से विमल शर्मा, वार्ड न.6 से केदार कपिला, वार्ड न.7 से दलजीत कौर उबी , वार्ड न.8 से ईसा मोहम्मद , वार्ड न.9 से सराज मोहम्मद, वार्ड न.10 से रेनू सूद, वार्ड न.11 से सन्दीप थापर किटू वार्ड न.12 से राज शर्मा, वार्ड न.13 से स्वीटी काकडीया , वार्ड न.14 से क मलजीत सिंह उबी, वार्ड न.15 से रविन्दर पुरी, वार्ड न.16 से रागनी टंडन बिना मुकाबला विजयी धोषित हो चुकी है, वार्ड न.17 से जगदेव सिंह बोपाराय विजयी धोषित हुऐ।