Edited By ,Updated: 27 Feb, 2015 05:00 PM
शहर के गांव बूसोवाल के रहने वाले भारतीय फौज में बतौर सिपाही तैनात एक युवक का प्रेम संबंधो के चलते कत्ल ...
सुल्तानपुर लोधी: शहर के गांव बूसोवाल के रहने वाले भारतीय फौज में बतौर सिपाही तैनात एक युवक का प्रेम संबंधो के चलते कत्ल कर दिया गया और उसकी लाश मुल्लांकलां के शमशान में फैंक दी गई।
मृतक गुरजंट सिंह रात के समय घर से बाहर गया था लेकिन वापिस लौट कर नहीं आया। परिजनों को शक है कि उसकी हत्या प्रेम संबंधो के चलते हुई है क्योंकि जातिवाद के चलते लड़की के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।
मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने प्रेमिका लड़की और उसके माता-पिता पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जातिवाद एक ऐसा सामाजिक दोष है जो कर्इ अपराधिक घटनाओं का मुख्य कारण बना है पर इस दोष को दूर करने के लिए समाज में कानून की सख्ती और जागरूकता की जरुरत है।