Edited By ,Updated: 27 Feb, 2015 09:12 PM
श्रीलंका नौसेना ने अपने जल क्षेत्र में अवैध रुप से घुसने के आरोप में 86 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी 10 नौकाएं भी जब्त कर ली हैं।
कोलंबोः श्रीलंका नौसेना ने अपने जल क्षेत्र में अवैध रुप से घुसने के आरोप में 86 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी 10 नौकाएं भी जब्त कर ली हैं।
नौसेना के प्रवक्ता कमांडर इंडिका सिल्वा ने बताया कि मछुआरों को गुरुवार रात मुल्लईितवू के पूर्वी तट से गिरफ्तार किया गया। भारतीय मछुआरों को त्रिंकोमाली पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।
आपको बता दें कि श्रीलंका के मछुआरों की शिकायत है कि श्रीलंका में नई सरकार के गठन के बाद भारतीय मछुआरों के देश के जल क्षेत्र में अवैध रुप से घुसकर मछली पकडने की घटनाएं बढ़ गई हैं। वहीं, श्रीलंका के मत्स्य अधिकारियों ने बताया है कि मछुआरों के मुद्दे पर श्रीलंका और भारत के बीच 5 मार्च को निर्धारित वार्ता स्थगित हो गई है।