Edited By ,Updated: 28 Feb, 2015 09:48 AM
कुकिंग गैस की तर्ज पर अब राशन कार्ड पर मिलने वाले केरोसिन राशन और चीनी की सब्सिडी भी सीधे खातों में भेजने की तैयारी है।
आगराः कुकिंग गैस की तर्ज पर अब राशन कार्ड पर मिलने वाले केरोसिन राशन और चीनी की सब्सिडी भी सीधे खातों में भेजने की तैयारी है।
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने राज्य खाद्य सुरक्षा आयोग का गठन करने की अधिसूचना जारी की है। उन्होंन बताया कि आयोग का अध्यक्ष वरिष्ठ प्रशासनिक या न्यायिक अफसर होगा। उसका कार्यकाल 5 साल का होगा। आयोग में करीब 45 कर्मचारियों के अलावा पांच सदस्य और सचिव भी नियुक्त होंगे।
सूत्रों के अनुसार जिलों में राशन पर निगरानी रखने के लिए जिला शिकायत निवारण अधिकारी की भी नियुक्ति होगी। उन्होंने बताया कि राशन कार्डो का ब्यौरा आनलाइन करना शुरु कर दिया है। नए प्रारुप के आधार पर अब तक 30 फीसदी राशन कार्ड आनलाइन हो गए हैं। बाकी के लिए जून तक का समय मांगा गया है।