Edited By ,Updated: 28 Feb, 2015 10:24 AM
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में 60 वर्षों के इतिहास में पहली बार हिमाचल को ये तोहफा मिला है।
ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में 60 वर्षों के इतिहास में पहली बार हिमाचल को ये तोहफा मिला है। जानकारी के अनुसार भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा ने पेश हुए रेल बजट की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।
विश्राम गृह ऊना में पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए प्रवीण शर्मा ने कहा कि देश के 60 वर्षों के इतिहास में पहली बार हिमाचल प्रदेश में रेल विस्तार के लिए 355 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार का आभार जताते हुए इस बजट को दूरगामी बजट करार दिया है।
कांग्रेस द्वारा रेल बजट को फेल करार देने पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब-जब रेल विस्तार हुआ है उसमें केवल गैर कांग्रेसी सरकारों का ही योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेसी हर चीज को राजनीतिक चश्में से देखने का प्रयास करते हैं जबकि कांग्रेस को इस बजट की सराहना करनी चाहिए थी।