तस्वीरों में देंखे, नकाबपोश ने महिला डॉक्टर पर किया जानलेवा हमला

Edited By ,Updated: 28 Feb, 2015 10:29 AM

article

हरियाणा के फतेहाबाद में क्राइम नाम की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही है। एक के बाद एक वारदातें नया रूप ले लेती है।

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद में क्राइम नाम की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही है। एक के बाद एक वारदातें नया रूप ले लेती है। 

दरअसल, एक नकाबपोश युवक ने अस्पताल में घुसकर महिला डॉक्टर पर अंधाधुंध चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद शोर होते ही युवक अस्पताल की दीवार फांदकर फरार हो गया।

नकाबपोश युवक क्लीनिक रूम में पड़े चाकू को उठाकर डॉक्टर सुनीता लूथरा के गले और मुंह पर हमला कर दिया। नकाबपोश युवक डॉक्टर सुनीता लूथरा का गला काटने तक का प्रयास किया।

डॉक्टर के शोर मचाने पर उनके पति डाक्टर दवेन्द्र लूथरा जैसे ही नीचे की तरफ भागे तो हमलावर युवक दीवार फांदकर मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर आस-पास के डॉक्टर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

डीएसपी विजय जाखड़ ने जांच के लिए नकाबपोश युवक की फोटो खुद के मोबाइल में कैद कर ली। प्रथम दृष्टया पुलिस जांच में कंपाउंडर द्वारा हमला करने का शक जताया जा रहा है। हमला करने वाले युवक का जो हुलिया डॉक्टर ने बताया है और जो फुटेज में दिख रहा है वह कंपाउंडर से मिलता-जुलता है। आपको बता दें कि फुटेज में एक नकाबपोश युवक अस्पताल में पिट्ठू बैग लेकर घुसता हुआ दिख रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!