आम बजट 2015: निर्भया कोष हुआ दोगुना

Edited By ,Updated: 28 Feb, 2015 07:16 PM

article

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को निर्भया कोष की धनराशि बढ़ा कर दुगुनी कर दी। निर्भया कोष को 1,000 करोड़ रुपये से बढ़ा कर 2,000 करोड़ रुपए कर दिया गया है।

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को निर्भया कोष की धनराशि बढ़ा कर दुगुनी कर दी। निर्भया कोष को 1,000 करोड़ रुपये से बढ़ा कर 2,000 करोड़ रुपए कर दिया गया है।

जेटली ने आम बजट पेश करने के दौरान कहा, ‘सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए उन्होंने निर्भया कोष के लिए अतिरिक्त 1,000 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।’

गौरतलब है कि 2013 में कांग्रेस नेतृत्व वाली संप्रग सरकार ने 1,000 करोड़ रुपए के निर्भया कोष की घोषणा की थी। यह कोष महिला सशक्तीकरण और बच्चियों व महिलाओं को सुरक्षा प्रदान कराने के लिए बनाया गया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!