माकन बने कांग्रेस के अध्यक्ष

Edited By ,Updated: 28 Feb, 2015 10:30 PM

article

अजय माकन को दिल्ली कांग्रेस का अयक्ष बनाया गया है। अजय माकन राहुल गांधी टीम के अहम नेता हैं।

नई दिल्ली. अजय माकन को दिल्ली कांग्रेस का अयक्ष बनाया गया है। अजय माकन राहुल गांधी टीम के अहम नेता हैं। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के मतदाताओं को अपने पाले में ला दिया है। माकन के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने पारंपरिक मतदाताओं को वापस लाने का है।
 
गौरतलब है कि दिल्ली विस चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद सूबे के कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, प्रदेश के प्रभारी महासचिव पीसी चाको और खुद माकन ने पार्टी महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। माकन को चुनाव से ठीक पहले चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया था लेकिन अंतिम समय में कड़ी मेहनत के बाद भी वे कांग्रेस को करारी हार से नहीं बचा पाए। माकन खुद विधानसभा चुनाव हार गए थे। यहां तक कि कांग्रेस को चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली थी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!