Edited By ,Updated: 01 Mar, 2015 01:55 AM
थाना मौड़ पुलिस ने एक किशोर को बहलाकर उसके साथ कुकर्म करने वाले 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।...
भटिंडा(परमिंद्र): थाना मौड़ पुलिस ने एक किशोर को बहलाकर उसके साथ कुकर्म करने वाले 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विक्की कुमार (काल्पनिक नाम) निवासी घुम्मण कलां ने थाना मौड़ पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि गत सायं व गांव में स्थित अपनी प्रचून की दुकान में मौजूद था।
इस दौरान काका सिंह व गुरप्रीत सिंह निवासी घुम्मण कलां उसकी दुकान पर आए व उसे क्रिकेट खेलने के बहाने गुरप्रीत सिंह के घर पर ले गए। वहां पर उक्त दोनों ने उसके साथ कुकर्म किया। बाद में दोनों आरोपी फरार हो गए, जाते वक्त उक्त लोगों ने उसे यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां भी दीं।