लोगों से केजरीवाल की सलाह अपनाने को नहीं कहूंगा: मुफ्ती

Edited By ,Updated: 01 Mar, 2015 06:35 PM

article

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने अपनी सरकार के लिए भविष्य की कार्य योजना रेखांकित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार से लडऩा उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

जम्मूू : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने अपनी सरकार के लिए भविष्य की कार्य योजना रेखांकित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार से लडऩा उनकी पहली प्राथमिकता होगी लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की तरह वह भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए लोगों से मोबाइल फोन रखने के लिए नहीं कहेंगे।  शपथ ग्रहण करने के बाद मुफ्ती ने एक संवाददाता सम्मेलन कर अपनी सरकार की प्राथमिकताएं गिनायीं।  उन्होंने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार से लडऩा हमारी पहली प्राथमिकता बनी रहेगी। मैं केजरीवाल की तरह जेब में मोबाइल फोन रखने के लिए नहीं कहूंगा।

मैं सुन सकता हूं, समझ सकता हैं कि क्या क्या है। अधिकारियों को अपने कामकाज का तरीका बदलना होगा। उन्हेंं खुद को समर्पित करना होगा। हमारे पास अधिकारियों के रूप में सर्वश्रेष्ठ मानव संसाधन है। मैंने 2002 में कैसे काम किया था?’’  मुफ्ती ने राज्य में एक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान :एम्स: और एक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान :आईआईटी: खोलने की घोषणा करने के लिए वित्त मंत्री अरूण जेटली का आभार जताया।  79 वर्षीय मुख्यमंत्री ने कहा कि बेरोजगारी सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है, साथ ही राज्य में 100 प्रतिशत साक्षरता सुनिश्चित करना भी उनकी चुनौती है।  उन्होंने कहा कि वह जम्मू को राज्य का एक औद्योगिक केंद्र बनाने के अलावा एक ‘स्वतंत्र’ पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने पर भी विशेष ध्यान देंगे। 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!