Edited By ,Updated: 02 Mar, 2015 07:21 AM
शहर के मोहल्ला अजय नगर में एक विवाहित युवक ने घरेलू कलह के चलते फंदा लगा लिया। युवक का शव घर के आंगन में फंदे पर झूलता हुआ मिला है।
सुसाइड नोट में पत्नी को बताया जिम्मेदार
रेवाड़ी (वधवा): शहर के मोहल्ला अजय नगर में एक विवाहित युवक ने घरेलू कलह के चलते फंदा लगा लिया। युवक का शव घर के आंगन में फंदे पर झूलता हुआ मिला है। युवक के पिता ने पुलिस को एक सुसाइड नोट भी सौंपा है, जिसमें युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी को ठहराया है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला अजय नगर निवासी 29 वर्षीय कुलदीप पिछले कुछ दिनों से घरेलू कलह के चलते परेशान चल रहा था।
रविवार सुबह उसका शव घर के आंगन में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने तुरंत सिटी पुलिस को सूचना दी। कुलदीप केबल ऑपे्रटर का कार्य करता था। उसके 2 बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार कुलदीप का उसकी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था, जिसे लेकर उसने 2 माह पूर्व एक सुसाइड नोट भी लिखा था। इस नोट में कुलदीप ने अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों ने सुसाइड नोट को पुलिस के हवाले कर दिया है। सिटी एस.एच.ओ. रत्नलाल ने बताया कि परिजनों ने सुसाइड नोट सौंपा है, जिसकी जांच की जा रही है।