इस महिला ने दी आतंकियों को खुली चुनौती! देखें तस्वीरें

Edited By ,Updated: 02 Mar, 2015 01:52 PM

article

अफगानिस्तान में एक महिला ने सरेआम तालिबानी आतंकियों को चुनौती दी है। तालिबानियों के डर से ये महिला जरा भी टस से मस न हुई।

काबुल: अफगानिस्तान में एक महिला ने सरेआम तालिबानी आतंकियों को चुनौती दी है। तालिबानियों के डर से ये महिला जरा भी टस से मस न हुई। हालांकि, इस महिला पर कई बार जानलेवा हमले हो चुके हैं। इस बेखौफ महिला का नाम सारा बाहाई है। ये महिला पिछले 10 वर्षोंं से अफगानिस्तान की सड़कों पर बिना किसी डर के टैक्सी चला रही हैं। आतंकियों का मुकाबला करने के लिए सारा ने स्टीयरिंग के साथ-साथ हाथों में बंदूक भी थाम ली हैं।

तालिबानियों ने सारा की बहन के पति की हत्या कर दी। इसके बाद से बहन और उसके सात बच्चों की जिम्मेदारी सारा पर आ गई। फिर उसने टैक्सी चलाने का निर्णय लिया। इस काम में उसे बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ान, लेकिन वह हार न मानी। सारा अपने परिवार के लिए प्रतिदिन 1200 रुपए तक कमा लेती हैं। 

सारा ने बताया कि उसकी मां नहीं चाहती कि वह टैक्सी चलाएं। उन्होंने मुझसे कहा कि वो तुम्हें मार देंगे। लेकिन परिवार के लिए सारा ने अपना बुलंद इरादा नहीं बदला। सारा का कहना हैं कि महिलाएं अपने घरों से बाहर निकलें और अपने पैरों पर खड़ी हों। महिलाएं सिर्फ शादी करने और बच्चे पैदा करने के लिए नहीं होतीं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!