हैरानीजनक पर सच, आपको मौत के करीब ले जा रहा है Cell Phone

Edited By ,Updated: 02 Mar, 2015 10:24 PM

article

आज के दौर में बेशक सेलफोन हद से अधिक जरूरत का साधन बन गया है परन्तु क्या आपको पता है कि यह आपको धीरे-धीरे मौत की मंजिल तक ले जा रहा है। एक व्यक्ति दिन में लगभग ...

नई दिल्ली: आज के दौर में बेशक सेलफोन हद से अधिक जरूरत का साधन बन गया है परन्तु क्या आपको पता है कि यह आपको धीरे-धीरे मौत की मंजिल तक ले जा रहा है। एक व्यक्ति दिन में लगभग 110 बार अपने फोन को देखता है और विश्व में लाखों लोगों को अंगूठो में दर्द की शिकायत है जो इसी के इस्तेमाल का परिणाम है। फोन पर टेक्स्ट लिखते समय अनेकों लोगों से मुख से आपने सुना भी होगा टेक्स्ट लिखते-लिखते मेरा अंगूठे व हाथ दर्द करने लगा है। इसका सब से बड़ा सबूत है, ''ब्लैकबेरी थम्ब', जिसकी अब अपनी विकिपीडिया भी है।

सिर नीचे करके फोन इस्तेमाल करने से शरीर का कूबड़ भी निकल सकता है। अपने सिर को सिर्फ 15 डिग्री टेड़ा करके फोन की तरफ देखने के साथ आपकी रीढ़ की हड्डी पर 12 किलोग्राम से अधिक दबाव पड़ता है। हमारे फोन हमें धीरे-धीरे खत्म कर रहे हैं। देखने की बात है कि चाहे वह कैंसर के कारण हैं। परन्तु यहां कुछ बातें यह साबित करती हैं कि फोन हमारे शरीर को नुक्सान पहुंचा रहे हैं।

पहला :- गर्दन, पीठ, हाथों और कोहनी में पुरानी दर्द का कारण बनते हैं। .

दूसरा :- फोन आंखों पर भारी दबाव का कारण बनते हैं, जिसका मतलब है कि दो तिहाई अमरीकियों को आंखों में चिढ़, धुंधला पन और माईग्रेनस का एहसास है।

तीसरा :-  फोन नींद में रुकावट का कारण बनते हैं, जिसके साथ हाई ब्लड प्रेशर, टाईप 2 शुगर का खतरा अधिक हो जाता है।

चौथा :- औसत सेल फोन पब्लिक टायलट की अपेक्षा 18 गुणा ज्यादा गंदा होता है जो वायरस, बैक्टीरिया और कीटाणू बीमारी का कारण बनते हैं।

पांचवां :- देश में चार में से हर एक कार हादसो का कारण सेल फोंस बनते हैं।

अंत :- सेल फोन में लगा वाई-फाई विकिरण (रेडीएशन) शुक्रणुओं को मारता है। यानि सेल फोंस सिर्फ आपको ही नहीं आने वाले वंश क भी मारता है।

इससे अधिक, हम इस डेथ मशीन के लिए हर महीने सैंकड़े रुपए का भुगतान कर रहे हैं। हम सुंदर और खूबसूरत पलों का आनंद लेते समय भी वहां उपस्थित नहीं होते। उदाहरण के तौर पर लाइव म्युजिकक दौरान लोग संगीत का आनंद मानने की बजाय अपने-अपने सेल फोंस पर उसे रिकार्ड या शेयर कर रहे होते हैं।

इसके अलावा सोने से पहले और सो कर उठने के बाद लोग 30 से 45 मिनट फोन पर समय बिताते हैं। सर्वे के अनुसार चार में से तीन व्यक्ति बिस्तरे पर, 12 प्रतिशत नहाते समय व सभी अमरीकियों में से आधे भोजन के दौरान भी फोन का प्रयोग करते हैं। जो बहुत सुंदर तरीके के साथ रिश्तों को खत्म कर रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!