यौन हिंसा को रोकने के लिए महिला ने शरीर पर पहना लोहे का कवच

Edited By ,Updated: 03 Mar, 2015 12:26 AM

article

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में महिलाओं पर बढ़ते यौन हिंसा को रोकने व अपने आप को सेफ करने के लिए प्रर्दशन करने का एक नया तरीका देखने को मिला।

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में महिलाओं पर बढ़ते यौन हिंसा को रोकने व अपने आप को सेफ करने के लिए प्रर्दशन करने का एक नया तरीका देखने को मिला। एक लड़की अपने शरीर पर लोहे का कवच पहने सड़कों पर निकली। जिसे देखकर कई लोग हैरान रह गए।

कुबरा खादेमी नाम की लड़की जब सड़को पर लोहे का कवच पहनकर निकली तो सड़कों पर उसे देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। कई लोग तो उसका मजाक उडा रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुबरा ने जानबूझकर उत्तेजक कपड़े पहने हैं और पुरुषों को नीचा दिखाया है।
 
कुबरा की यह तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। अफगानिस्तान में जहां महिलाएं समाज में खुद को असहाय महसूस करती हैं। अक्टूबर 2013 में भी कुबरा ने अफगानी महिलाओं के समर्थन में ऐसा ही आंदोलन किया था। लेकिन उसे तरजीह नहीं मिली। तब उसने घरेलू हिंसा के विरोध में सड़क पर आधे घंटे तक खुद को थप्पड़ मारे थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!