मिलावटी तेल बाजार में बेचने वाली कंपनी का पर्दाफाश

Edited By ,Updated: 03 Mar, 2015 06:48 AM

article

मिलावटी सरसों का तेल बना कर बाजार में बेचने वाली एक कंपनी का थाना शहर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी नकली तेल पर ब्रांडेड कंपनी...

फरीदाबाद(सूरजमल): मिलावटी सरसों का तेल बना कर बाजार में बेचने वाली एक कंपनी का थाना शहर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी नकली तेल पर ब्रांडेड कंपनी का लेबल लगा कर उसे बेचता था।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यहां की हरिजन बस्ती में रहने वाला चंद्र प्रकाश पिछले काफी समय से नकली सरसों का तेल बनाने की कंपनी चला रहा था।

वह नकली तेल बनाने के लिए उसे बोतलों और कनस्तरों में भरने के बाद उस पर ब्रांडेड कंपनियों का लेबल लगा कर बाजार में बेच रहा था। बताया कि वह बड़े पैमाने पर शहर के दुकानदारों को भी यह तेल सप्लाई कर रहा था। पिछले दिनों इलाके के लोगों को उसके इस गोरखधंधे की भनक लग गई। उसी दौरान इसकी सूचना किसी ने आदर्श नगर पुलिस चौकी के प्रभारी जयकिशन को दे दी।

छापेमारी में हुआ खुलासा

गतदिवस रात को जयकिशन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिल कर चंद्रप्रकाश की कंपनी में छापा मार दिया। वहां भारी मात्रा में नकली सरसों का तेल मौजूद था। उपनिरीक्षक जयकिशन का कहना है कि आरोपी सरसो के तेल में चावल का पाउड मिला कर मिलावटी तेल तैयार करता था। पुलिस ने उसके गोदाम से 2840 कनस्तर सरसों का तेल बरामद किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!