Edited By ,Updated: 03 Mar, 2015 02:28 AM
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के नाम का एक नया सिक्का आज यहां जारी किया गया। उनके नाम से देश में 5वीं बार सिक्का जारी किया गया है।
लंदन: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के नाम का एक नया सिक्का आज यहां जारी किया गया। उनके नाम से देश में 5वीं बार सिक्का जारी किया गया है। महारानी एलिजाबेथ ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली साम्राज्ञी क्वीन विक्टोरिया का रिकार्ड इस वर्ष सितम्बर में तोडऩे जा रही हैं।
एलिजाबेथ वर्ष 1952 में ब्रिटेन की राजगद्दी पर आसीन हुई थीं। सितम्बर में उनके शासनकाल के 62 वर्ष पूरे हो जाएंगे। नया सिक्का इसी उपलक्ष्य में जारी किया गया है। यह नवम्बर में प्रचलन में आएगा।