घुमारवी व बिलासपुर में महिलाओं से छेड़छाड़, एक काबू

Edited By ,Updated: 03 Mar, 2015 09:57 PM

article

पुलिस थाना घुमारवीं के तहत पडऩे वाले कस्बा चकली (ननांवां) के पास एक महिला के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें की गई हैं।

घुमारवीं/बिलासपुर: पुलिस थाना घुमारवीं के तहत पडऩे वाले कस्बा चकली (ननांवां) के पास एक महिला के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें की गई हैं। जानकारी के अनुसार महिला मंडी की तरफ से बस में आ रही थी। उसका आरोप है कि उसी समय आरोपी राज कुमार भी बस में चढ़ा और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला का आरोप है कि जब वह बस से नीचे उतरने लगी तब भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसका कहना है कि आरोपी ने उसे जान से मार देने की धमकियां भी दीं। डीएसपी घुमारवीं अंजनि जसवाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी राजकुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज करके पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

उधर, बिलासपुर पुलिस ने छेड़छाड़ करने व महिला का पीछा करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस बारे में बरठीं क्षेत्र की एक महिला ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह झंडूता अस्पताल में आशा वर्कर के रूप में प्रशिक्षण ले रही है। घराण क्षेत्र का संजीव कुमार अक्सर उसका पीछा करता है और छींटाकशी करता। महिला ने अपने साथ शरारत करने का भी आरोप लगाया है। इस बारे में थाना सदर में भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए, 354डी, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी संजीव कुमार को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!