पति करता था कुछ ऐसा कि पत्नी को लेनी पड़ी पुलिस की शरण

Edited By ,Updated: 04 Mar, 2015 07:43 AM

article

पति के अत्याचारों से परेशान जनता कालोनी में रहने वाली एक महिला ने पुलिस की शरण ली है। महिला का आरोप है कि उसका पति...

फरीदाबाद(रजत): पति के अत्याचारों से परेशान जनता कालोनी में रहने वाली एक महिला ने पुलिस की शरण ली है। महिला का आरोप है कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट तो करता ही है, साथ की उसकी मेहनत की कमाई को भी छीन कर ले जाता है। पिछले दिनों आरोपी ने महिला से हजारों रुपए छीनकर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता के बयान थाना सारन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जनता कालोनी में रहने वाली ज्योति ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका विवाह करीब 9 साल पहले इसी कालोनी में रहने वाले सचिन के साथ हुआ था।

शुरू में तो सबकुछ ठीक ठाक चलता रहा। लेकिन बाद में उसके पति ने अपने भाई और भाभी के कहने में उसे परेशान करना शुरू कर दिया। दोनों उसके पति को लगातार उसके खिलाफ भड़काते रहते हैं। उसका पति अपनी कमाई अपने भाई की पत्नी को देता है और उसी के घर में पड़ा रहता है। आरोपी के अत्याचारों के बावजूद उसने किसी तरह 14 हजार रूपए जमा कर अलमारी में रखे हुए थे।

गतदिवस आरोपी नशे की हालत में घर आया और उसके साथ जमकर मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान आरोपी अलमारी से रूपए भी निकाल लिए। इसके बाद आरोपी ने मायके से और रूपए लाने की बात कह कर घर से निकाल दिया। परेशान होकर उसने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!