Edited By ,Updated: 04 Mar, 2015 07:33 AM
थाना रामपुरा के तहत हरि नगर निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ करने व दहेज के लिए उत्पीडि़त करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
रेवाड़ी (वधवा): थाना रामपुरा के तहत हरि नगर निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ करने व दहेज के लिए उत्पीडि़त करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसका ससुर मनपाल उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करता था।
ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए मारते-पीटते व धमकी देते थे। उसने तंग आकर बीती शाम को अपने ससुर मनपाल के अलावा पति संदीप, देवर नवीन, सास बिमलेश यादव, जयचन्द यादव निवासी बिसोहा के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। उसका विवाह मात्र 7 माह पूर्व हुआ था।