Edited By ,Updated: 04 Mar, 2015 02:40 PM
स्थानिक पुलिस ने 2014 में हुए इंग्लैंड निवासी राजपाल सिंह के कत्ल कांड को सुलझा लिया है।
होशियारपुर: स्थानिक पुलिस ने 2014 में हुए इंग्लैंड निवासी राजपाल सिंह के कत्ल कांड को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, ससुराल और आशिक हैडकांस्टेबल को काबू कर लिया है।
बताया गया है कि कुलजिन्दर कौर नामक महिला ने पैसों के लालच में अपने इंग्लैंड निवासी पति का कत्ल करवाया था। इस सभी कत्लकांड को एक योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया था जिसको बहाने से पहले इंग्लैंड से साले के विवाह में यहां बुलाया गया और फिर इस कत्ल कांड को अंजाम दिया गया। मृतक राजपाल की भाभी की तरफ से की गई शिकायत के बाद ही इस सारे कत्ल कांड से पर्दा उठ सका है।