शर्मसार: बुर्का पहन घुसे शख्स ने लड़की से किया गैंगरेप

Edited By ,Updated: 04 Mar, 2015 11:15 AM

article

कर्नाटक के बेंगलुरु से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है जहां बुर्का पहनकर आए दो लोगों द्वारा 21 साल की एक लड़की के साथ रेप कर डाला।

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है जहां बुर्का पहनकर आए दो लोगों द्वारा 21 साल की एक लड़की के साथ रेप कर डाला। यह घटना तब घटी जब लड़की घर पर अकेली थी। घर का मेन गेट बंद था लेकिन पीछे का दरवाजा खुला था, समझा जा रहा है कि दो आरोपी इसी रास्ते घर में दाखिल हुए।

 पीड़िता उस वक्त टीवी देख रही थी और आरोपियों ने पीछे से ऊपर हमला कर दिया। दोनों आरोपी उसे बेडरूम में खींच कर ले गए और चेहरे को कपड़े से ढंक दिया था। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था ताकि वह विरोध में चिल्ला न सके। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप कर डाला।

महिला ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब दोनों आरोपियों के खिलाफ रेप का केस दर्ज मामलें की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!