अफरीदी ने इस रिकॉर्ड में छोड़ा सभी भारतीयों को पीछे

Edited By ,Updated: 05 Mar, 2015 06:07 PM

article

पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने बुधवार को एकदिवसीय क्रिकेट में 8000 रन पूरे.....

नेपियर: पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने बुधवार को एकदिवसीय क्रिकेट में 8000 रन पूरे किए। 8,000 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में अफरीदी का स्ट्राइक रेट सबसे अधिक है। वर्ष 196 में अपना करियर शुरू करने वाले अफरीदी ने 116.86 के स्ट्राइक रेट से अब तक 8,019 रन बनाए हैं, जबकि भारत के वीरेंद्र सहवाग (8273) ने 104.33 के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे हैं। 
 
अफरीदी और सहवाग ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनका स्ट्राइक रेट 100 से अधिक है। अफरीदी ने अब तक छह शतक लगाए हैं जबकि सहवाग 15 शतक लगा चुके हैं। मैकलीन पार्क मैदान पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ खेले गए आईसीसी विश्व कप के पूल मुकाबले में अफरीदी ने सात गेंदों का सामना कर 21 रन बनाए। अफरीदी के करियर का यह 395वां मैच और 368वीं पारी थी। 
 
अफरीदी और सहवाग के बाद स्ट्राइक रेट की दौड़ में तीसरे स्थान पर आस्टे्रलिया के एडम गिलक्रिस्ट हैं, जिन्होंने 6.4 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 61 रन बनाए हैं। इसके बाद श्रीलंका के सनत जयसूर्या (13430 रन, 1.20 स्ट्राइक रेट) का स्थान है। भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (828 रन, 89 स्ट्राइक रेट) के साथ पांचवें स्थान पर हैं। एकदिवसीय मैचों में 8000 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में धोनी का औसत सबसे अधिक है। धोनी ने अब तक 51.86 के औसत से रन बनाए हैं। और कोई बल्लेबाज 50 के आंकड़े को नहीं छू सका है।
 
एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक 18,426 रन और 49 शतक लगाने वाले भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर स्ट्राइक रेट के मामले में सातवें स्थान पर हैं। सचिन का स्ट्राइक रेट 86.23 है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!