Edited By ,Updated: 05 Mar, 2015 01:52 AM
थाना वूमैन सैल की पुलिस ने अपनी पत्नी व बच्चों को छोड़ धोखे से दूसरा विवाह रचाने के आरोप में सुरजीत सिंह...
अमृतसर (संजीव): थाना वूमैन सैल की पुलिस ने अपनी पत्नी व बच्चों को छोड़ धोखे से दूसरा विवाह रचाने के आरोप में सुरजीत सिंह निवासी खन्ना, मोहिंद्र सिंह व जगदीश कौर निवासी माछीवाड़ा के विरुद्ध केस दर्ज किया। सिमरजीत कौर निवासी फताहपुर ने बताया कि करीब 6 वर्ष पूर्व उसका विवाह उक्त आरोपी सुरजीत सिंह के साथ हुआ था।
विवाह के उपरांत सुरजीत सिंह के उक्त आरोपी जगदीश कौर के साथ अवैध संबंध स्थापित हो गए, जो उसके पति के साथ 2-3 बार उसके घर पर भी आई थी। उसका पति व उक्त आरोपी महिला उसके सामने अश्लील हरकतें करते और उसे घर छोडऩे की धमकियां भी देते थे। अब उसे पता चला है कि उसके पति ने उक्त आरोपी मोहिंद्र सिंह की सहायता से जगदीश कौर के साथ दूसरा विवाह रचा लिया है। आरोपी ने उसके दहेज का सामान भी खुर्द-बुर्द कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।