असम में भाजपा को डराएगा ‘आप’ का भूत

Edited By ,Updated: 05 Mar, 2015 02:59 AM

article

भाजपा अब असम में आक्रामक ढंग से हमला बोलने की तैयारी कर रही है। वहां भी उसे ‘आप’ जैसी एक नई पार्टी का सामना करना पड़ेगा

नई दिल्ली/गुवाहाटी : भाजपा अब असम में आक्रामक ढंग से हमला बोलने की तैयारी कर रही है। वहां भी उसे ‘आप’ जैसी एक नई पार्टी का सामना करना पड़ेगा जिसको भगवा पार्टी के एक पूर्व नेता प्रद्युत बोरा शुरू करने जा रहे हैं। बोरा ने पिछले महीने भाजपा को छोड़ दिया था और अब वह असम में लिबरल डैमोक्रेटिक पार्टी (एल.डी.पी.) नाम से नया दल शुरू करने जा रहे हैं। पार्टी का विचारधारा दस्तावेज तैयार कर लिया गया है। भाजपा में आई.टी. प्रकोष्ठ के 40 वर्षीय संस्थापक बोरा ने अपने त्याग पत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पर सरकार व पार्टी में लोकतांत्रिक परम्पराओं को नष्ट करने का आरोप लगाया। 

‘आप’ के माडल और दिल्ली में मिली सफलता ने निश्चित रूप से बोरा को प्रेरित किया। बोरा ने कहा कि उनकी पार्टी एल.डी.पी. की तुलना पुरानी स्वतंत्र पार्टी से की जा सकती है जिसका गठन कांग्रेस को छोडऩे के बाद स्व. जी. राजगोपालाचार्य ने किया था। 
 
स्वतंत्र पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर काफी प्रभाव डाला था। राजगोपालाचार्य की मौत के बाद इसे भंग कर दिया गया। बोरा ने कहा कि एल.डी.पी. आर्थिक और सामाजिक उदारवाद का समर्थन करेगी। मेरे लिए उदारवाद का अर्थ निजी है, इसी के साथ आर्थिक स्वतंत्रता भी है। 
 
लोकतंत्र का अर्थ है कि पार्टी के भीतर भी लोकतंत्र हो जो आजकल अधिकांश पार्टियों में दिखाई नहीं देता। इनमें भाजपा भी शामिल है। बोरा ने सामाजिक लोकतंत्र का भी उल्लेख किया जिसका अर्थ है कि समाज में हरेक को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का आर्थिक उदारता में विश्वास है मगर सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से बहुत रूढि़वादी है। असम में चुनावों में भाजपा को ‘आप’ का भूत (एल.डी.पी.) डराएगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!