Edited By ,Updated: 05 Mar, 2015 04:16 PM
अभी तो हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि ससुराल वालों ने विवाहिता को ऐसी दर्दनाक सजा दे डाली। दरअसल दहेज लोभियों ने घर की लक्ष्मी को फांसी पर लटका कर मार डाला।
पलवल: अभी तो हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि ससुराल वालों ने विवाहिता को ऐसी दर्दनाक सजा दे डाली। दरअसल दहेज लोभियों ने घर की लक्ष्मी को फांसी पर लटका कर मार डाला।
जानकारी के अनुसार यह घटना पलवल के सीहा गांव की है। मृतका शीतल के ताऊ ने बताया कि तीन महीने पहले ही शीतल की शादी की थी। उसके ससुरालवाले दहेज में स्कॉर्पियो और रुपयों की मांग कर रहे थे।
मांग पूरी न करने पर उन्होंने लड़की को मार डाला। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर लड़की के पति और सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।