'राहुल गांधी अगले सप्ताह लौटेंगे'

Edited By ,Updated: 05 Mar, 2015 05:41 PM

article

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो जाने के बाद पार्टी कार्य पर ध्यान देने के लिए संसद सत्र छोड़कर छुट्टी पर गए कांग्रेस उपाध्यक्ष अगले सप्ताह के प्रारंभ में लौटेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने यह जानकारी दी।

नागपुर: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो जाने के बाद पार्टी कार्य पर ध्यान देने के लिए संसद सत्र छोड़कर छुट्टी पर गए कांग्रेस उपाध्यक्ष अगले सप्ताह के प्रारंभ में लौटेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने यह जानकारी दी। उन्होंने कल शाम यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर कलमेश्वर में इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नॉलोजी (आईएमटी) के वार्षिक दीक्षांत समारोह के मौके पर कहा, ‘‘राहुल अगले पांच दिनों में कामकाज पर लौट आएंगे।’’  

संसद के वर्तमान बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी के गैरहाजिर रहने की राजनीतिक गलियारों में तीखी आलोचना हुई है। राहुल गांधी संसद सत्र शुरू होने से तुरंत पहले और वो भी एेसे समय जब कांग्रेस सम्मेलन होने जा रहा है, अचानक छुट्टी पर चले गए। कांग्रेस ने कहा कि उन्होंने अवकाश लिया है लेकिन एेसी अटकले फैली कि वह पार्टी को चलाने में पूरी तरह स्वतंत्रता नहीं मिलने से निराश हैं। कमलनाथ ने कहा कि राहुल को पार्टी को नेतृत्व प्रदान करना चाहिए ताकि चीजें आग बढ़ें।  

उन्होंने कहा, ‘‘उनमें बागडोर संभालने की पूरी क्षमता है।’’  कमलनाथ का यह बयान उनके उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने एक निजी खबरिया चैनल से कहा था कि कांग्रेस दो पायों के बीच झूल रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!