WATCH PICS. होली पर युवक-युवतियों में रंगों का क्रेज

Edited By ,Updated: 05 Mar, 2015 07:12 PM

article

बुराई पर अच्छाई का प्रतीक होलिका दहन से पूर्व आज देश भर में होली उत्सव की धूम रही। देश के विभिन्न राज्यों में होली को लेकर युवक-युवतियों में उत्साह देखा गया।

नई दिल्ली. बुराई पर अच्छाई का प्रतीक होलिका दहन से पूर्व आज देश भर में होली उत्सव की धूम रही। देश के विभिन्न राज्यों में होली को लेकर युवक-युवतियों में उत्साह देखा गया। वहीं, नेताओं में भी होली उत्सव का उत्साह देखा गया। वहीं महिलाएं व पुरुषों ने भी जमकर होली खेली। कई जगहों पर लोग रगों से होली खेलते आए। पुराणों के अनुसार ऐसी भी मान्यता है कि जब भगवान शंकर ने अपनी क्रोधाग्नि से कामदेव को भस्म कर दिया था, तभी से होली का प्रचलन हुआ। इसमें सबसे ज्यादा प्रचलित हिरण्यकश्यप की कथा है, जिसमें वह अपने पुत्र प्रहलाद को जलाने के लिए बहन होलिका को बुलाता है।

 
लेकिन जब होलिका प्रहलाद को लेकर अग्नि में बैठती हैं तो वह खुद भस्म हो जाती है और भक्त प्रहलाद जीवित बच जाते हैं। होली पूजन के पश्चात होलिका का दहन किया जाता है। होलिका दहन के दौरान कच्चे गेहूं की बाल को इसमें सेंकना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन के समय गेहूं की कच्ची बाल सेंककर घर में फैलाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और जली हुई होलिका की गर्म राख घर में समृद्धि लाती है। साथ ही घर में शांति और प्रेम का वातावरण कायम होता है।
 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!