जैजी बी ने लगाया पंजाबी तड़का

Edited By ,Updated: 06 Mar, 2015 01:00 AM

article

राज्यस्तरीय होली महोत्सव की तीसरी संध्या में मशहूर पंजाबी गायक जैजी बी ने अपने धमाकेदार गानों से बारिश की ठडी फुहारों के बीच समस्त पंडाल में गर्मी ला दी।

पालमपुर: राज्यस्तरीय होली महोत्सव की तीसरी संध्या में मशहूर पंजाबी गायक जैजी बी ने अपने धमाकेदार गानों से बारिश की ठडी फुहारों के बीच समस्त पंडाल में गर्मी ला दी। ठंड के बावजूद उन्हें सुनने के लिए अंत तक बिक्रम बतरा मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। जिन्ने दी नी बलिए तू सारी सजदी ओने दे तां मितरां दे बूट ओंदे ने व नगा सांव ले जुल्फा दें गाकर ऐसा समां बांधा की दर्शक बारिश में भीगते रहे और नाच ते भी रहे। इसके अलावा जैजी बी ने अखां तेरियां नी अफीम दी डलियां आदि पंजाबी गाने भी गाए। जैजी बी ने अपने धमाकेदार गानों से पूरे पंडाल में वाहवाही लूटी।

 

इससे पूर्व वॉयस ऑफ हिमाचल राखी गौतम ने भी अपनी मधुर आवाज से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राखी ने अम्बरसरिया मुंडेया वे कच्चियां कलियां ने तोड़ गाकर लोगों का मनोरंजन किया। इंडियन आइडल फेम कृतिका ने भी इस ठंडे मौसम में अपनी अनूठी प्रस्तुतियों से युवाओं को नचाया। अन्य गायिका रचना धीमान ने भी ये मेरा दिल प्यार का दीवाना व मैंने होंठों से लगाई तो हंगामा हो गया गाकर लोगों का मनोरंजन किया। पहाड़ी कलाकार केएस नेगी ने लोकगीत कुंजू चंचलो पेश कर दर्शकों को नाचने पर मजबूर किया। तीसरी सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि केसीसी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिपहिया रहे। इसके अलावा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति केके कटोच सहित अन्य गण्यमान्य लोग इस संध्या में शरीक हुए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!