WC. IND vs WI माही की कूल पारी, वेस्टइंडीज को 4 विकेट से दी मात

Edited By ,Updated: 06 Mar, 2015 08:37 PM

article

आज वर्ल्ड कप के 28वें मुकाबले में भारत और वैस्टइंडीज का महामुकाबला है। इस मुकाबले में भारत के खिलाफ..

पर्थ: पर्थ. ऑस्ट्रेलिया के वाका मैदान पर शुक्रवार को खेले गए ग्रुप-बी मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को चार विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। भारत ने 39.1 ओवर में ही विजयी लक्ष्‍य को हासिल कर लिया। वेस्‍टइंडीज ने भारत को 183 रनों का लक्ष्‍य दिया था। कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने 45 बनाकर नाबाद रहते हुए भारत को विजयी लक्ष्‍य तक पहुंचाया। वहीं, आर अश्विन ने 16 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहते धोनी का बखूबी साथ निभाया।  
 
भारत टीम की विश्व कप में यह लगातार चौथी जीत है। हालांकि इस जीत के लिए टीम इंडिया के बल्लेबाजों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बेहद छोटे समझे जा रहे वेस्टइंडीज के 182 के स्कोर का पीछे करते हुए भारत की आधी टीम 107 रन पर ढेर हो गई थी। लेकिन धोनी ने जिम्मेदारी भरी पारी से देश को होली का तोहफा दे दिया। धोनी ने भातरीय टीम की और से विजेता पारी खेली, उन्होंने सर्वाधिक 45 रन बनाए। इससे पहले रोहित शर्मा के साथ भारतीय पारी की शुरुआत करने आए शिखर धवन (9) को पांचवें ओवर की पहली गेंद पर जेरोम टेलर ने पवेलियन भेजकर भारत को पहला झटका दिया।  इस समय टीम का स्कोर केवल 11 रन था। नौ रन बाद ही रोहित भी टेलर का शिकार हो गए। इसके बाद विराट कोहली (33) और अजिंक्य रहाणे (14) ने मिलकर भारतीय पारी को संवारने की कोशिश की और तीसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़े। सुरेश रैना 22 रन बनाकर आउट हुए।
 
 
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी वेस्टइंडीज टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। वेस्टइंडीज की पूरी टीम 182 रन के स्कोर पर आउट हो गई। भारत की और से मोहम्मद शमी ने तीन, उमेश यादव और जडेजा को दो-दो विकेट चटकाए। मोहित शर्मा और अश्विन ने एक-एक खिलाड़ी को पवेलियन भेजा। पहले बैटिंग करने उतरी वेस्ट इंडीज की खराब शुरुआत रही। सबसे पहला 8 रन पर वैस्टइंडीज को पहला झटका ड्वेन स्मिथ के रूप में लगा।  इसके बाद मार्लन सैमुअल्स रन आउट हो गए। वे सिर्फ 2 रन ही बना सके। गेल के रूप में वैस्टइंडीज को तीसरा झटका लगा।पर्थ में खेले जा रहे मैच में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की है। भारत ने 27 ओवर में 122 रन बना लिए हैं। इस समय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 16 और जड़ेजा 6 बनाकर बेटिंग कर रहे हैं। 
 
खराब शुरुआत के कारण 7 विकेट पर सिर्फ 85 रन पर गिर गए थे लेकिन सैमी (26) और जेराम टेलर के 11 रनों ने संभालते हुए वेस्ट इंडीज का स्कोर 150 के पार पहुंचाया और दूसरी तरफ भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 3, उमेश यादव और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। उनके अलावा अश्विन और मोहित शर्मा ने 1-1 विकेट चटकाए।
 
भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, आर. अश्विन, मोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव।
 
वेस्टइंडीज: ड्वेन स्मिथ, क्रिस गेल, मार्लोन सैमुअल्स, दिनेश रामदिन, लेंडल सिमंस, जोनाथन कार्टर, डैरेन सैमी, आंद्रे रसेल, जैसन होल्डर, केमार रोच, जेरोम टेलर।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!