राशिफल: कुछ खास होने वाला है आपके साथ, किस राशि के लोग रहें सावधान

Edited By ,Updated: 07 Mar, 2015 06:48 AM

article

07.03.15 शनिवार, चंद्र कन्या राशि व उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में, भाग्यांक 9, शुभरंग लाल, शुभदिशा दक्षिणपश्चिम..

शुभाशुभ: 07.03.15 शनिवार, चंद्र कन्या राशि व उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में, भाग्यांक 9, शुभरंग लाल, शुभदिशा दक्षिणपश्चिम, राहुकाल दिन 01:30 से शाम 03:00 तक।
मेष: कलात्मक चीज़ों के प्रति रुझान बढ़ेगा। दोस्तों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। गृहक्लेश वश भावनाएं आहात होंगी। अधिकारीगण से सावधानी बरतें। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।
 
वृष: माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक कार्य में हिस्सा लेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी , शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
मिथुन: फ्रेंड्स के साथ मेलजोल बढ़ेगा। नकारात्मक विचारों के कारण मन पर व्यग्रता छाएगी। आत्याधिक भावुकता का अनुभव होगा। घर का वातावरण उग्र रहेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।
 
कर्क: परिजनों का सहयोग मिलेगा। मधुर वाणी से कार्य संपन्न होंगे। शाम को सैरसपाटे के लिए बहार जाएंगे। सहकर्मी से निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।
 
सिंह: कार्यपद्धति में कॉन्फिडेंस रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। वाणी में उग्रता रहेगी। पारिवारिक मेलजोल बढ़ेगा। विदेशी मित्र से फोन पर संपर्क होगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
कन्या: भावना के प्रवाह में बहेंगे। कन्फ्यूजन से असमंजस की स्तिथि रहेगी। परिजनों से मतभेद व झगडे़ होंगे। मानसिक चिंता बढ़ेगी। आय से अधिक खर्च होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।
 
तुला: मन वैचारिक स्तर पर बाधित रहेगा। मनोबल में कमी आएगी। मित्रों से लाभ होगा। व्यापार से लाभ के योग हैं। अत्यधिक भावुकता से मन व्यग्र बनेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी , शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी। कार्य सरलता से पूरे होंगे। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। गृहस्थी में मधुरता रहेगी। वैचारिक अनिश्चितता का वातावरण रहेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।
 
धनु: मांगलिक प्रसंग में शामिल होंगे। रिस्क व क्रोध से दूर रहने पर सफलता मिलेगा। कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
मकर: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से सेहत बिगड़ेगी। नकारात्मक विचारों प्रभावी होंगे। आकस्मिक व्यय होगा। धार्मिक स्थान की यात्रा मन को शांति प्रदान करेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
कुंभ: दांपत्य में कलह रहेगी। व्यवहार उदासीन बनेगा। वाद विवाद व अदालती कार्यवाही के योग हैं। सामाजिक दृष्टि से अपमानित होंगे। स्फूर्ति का अभाव रहेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
मीन: मन चिंतामुक्त रहेगा। कार्यों में विघ्न से कार्यपूर्ति में विलंब होगा। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रहेंगे। सांसारिक विषयों से मन अलिप्त रहेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!