इसलिए नाकाम हो गए क्रिस गेल..

Edited By ,Updated: 06 Mar, 2015 05:51 PM

article

विश्व कप में पहला दोहरा शतक लगाने वाले क्रिस गेल पर्थ में टीम इंडिया के खिलाफ शुक्रवार को को फिर फेल हो गए।

पर्थ. विश्व कप में पहला दोहरा शतक लगाने वाले क्रिस गेल पर्थ में टीम इंडिया के खिलाफ शुक्रवार को को फिर फेल हो गए। अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दुनियाभर के गेंदबाजों को डराने वाले गेल टीम इंडिया के खिलाफ पिछली बीस पारियों में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। 2006 में गेल ने टीम इंडिया के खिलाफ अंतिम शतक लगाया था।
 
 उसके बाद से उन्होंने भारत के खिलाफ कोई वनडे शतक नहीं लगाया है. भारत के खिलाफ पिछले 11 वनडे मैचों में गेल 50 के पार भी नहीं गए हैं। टीम इंडिया के खिलाफ पिछली 20 पारियों में वो सिर्फ 471 रन बना पाए हैं, जिनमें उनका औसत लगभग 23 का रहा है, जबकि उनका करियर औसत 37.30 का है। पर्थ के मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम के मैनेजर रिची रिचड्र्सन ने टीम इंडिया को चेतावनी दी थी कि क्रिस गेल कहर ढाने के मूड में हैं, लेकिन गेल को तो छोडि़ए, वेस्टइंडीज का कोई भी बल्लेबाज टीम इंडिया के खिलाफ अपना जलवा नहीं बिखेर पाया। 
 
 
 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!