भूपेंद्र हुड्डा को नई ताकत प्रदान कर गई सोनिया गांधी

Edited By ,Updated: 22 Mar, 2015 04:22 AM

article

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने आज हरियाणा के करनाल, झज्जर, भिवानी एवं रेवाड़ी जिलों के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ओलावृष्टि..

सिरसा (संजय अरोड़ा): कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने आज हरियाणा के करनाल, झज्जर, भिवानी एवं रेवाड़ी जिलों के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ओलावृष्टि और बेमौसमी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई फसलों का जायजा लिया। कांग्रेस अध्यक्षा का यह दौरा कांग्रेस की संगठनात्मक राजनीति से हटकर था परंतु उनके इस दौरे के दौरान भी वर्षों से हरियाणा कांग्रेस में चल रही नेताओं की आपसी खींचतान और गुटबाजी देखने को मिली। 
 
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के बाद सोनिया गांधी पहली बार हरियाणा आई थीं और कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने के बावजूद प्रदेश के कांग्रेसजनों में सोनिया गांधी के आगमन को लेकर अच्छा-खासा उत्साह तो दिखा, साथ ही कार्यकत्र्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पक्ष में नारेबाजी करके कांग्रेस अध्यक्षा तक अपनी यह भावनाएं भी व्यक्त कर दी कि हरियाणा में कांग्रेस को फिर से मजबूत हुड्डा ही कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी के हरियाणा दौरे के दौरान करनाल सहित कई गांवों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थन में उनके समर्थकों ने खूब नारेबाजी की। 
 
हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा जो कांग्रेस अध्यक्षा के साथ मौजूद थे, ने अपने समर्थकों से किसी व्यक्ति विशेष की नारेबाजी न करने की नसीहत देते हुए कहा कि अगर नारेबाजी करनी है, तो वे कांग्रेस या कांगे्रस अध्यक्षा सोनिया गांधी के पक्ष में नारेबाजी करें। गौरतलब है कि हरियाणा में कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने के बाद बेशक भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस संगठन में किसी पद पर नहीं हैं, मगर आज भी कांग्रेस के 15 में से 14 विधायकों को उनका कट्टर समर्थक माना जाता है और कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं में भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पकड़ बरकरार है। 
 
आज के इस दौरे दौरान अनेक गांव में किसानों ने भी जब सोनिया गांधी से यह कहा कि मुख्यमंत्री रहते भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनके लिए सराहनीय कार्य किए हैं और किसानों के लिए अच्छी नीतियां बनाई तो इस पर सोनिया ने भी हुड्डा की पीठ थपथपाते हुए कहा कि मुझे पता है हरियाणा में हुड्डा के कार्यकाल में किसान खुश थे और किसी भी प्राकृतिक आपदा के समय किसानों को सही समय पर सही मुआवजा मिलता रहा है। इसलिए वर्तमान सरकार को भी हमारी सरकार की तरह किसानों के दुख-दर्द को समझना चाहिए और किसानों को तुरंत उचित मुआवजा मिले।
 
आज सोनिया गांधी के कार्यक्रम में हुड्डा के अलावा कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी शकील अहमद, सह-प्रभारी आशा कुमारी, पूर्व केंद्रीय कुमारी शैलजा, कांग्रेस के मीडिया कमेटी के चेयरमैन रणदीप सुर्जेवाला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अशोक तंवर, कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी के अलावा अनेक कांग्रेसी मौजूद थे। कुल मिलाकर एक अंतराल के बाद हरियाणा आई सोनिया गांधी एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को राजनीतिक रूप से नई ताकत प्रदान कर गई हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!