Watch Pics: दहेज में बेटी को दी थी इनोवा कार, लेकिन फिर भी....

Edited By ,Updated: 23 Mar, 2015 03:01 PM

article

एक विवाहिता कोमलप्रीत कौर पुत्री अवतार सिंह ने सुसराल वालों की तरफ से दहेज के लिए परेशान करने से दुखी ...

समाना (अशोक): एक विवाहिता कोमलप्रीत कौर पुत्री अवतार सिंह ने सुसराल वालों की तरफ से दहेज के लिए परेशान करने से दुखी होकर फंदा लगा कर जान दे दी। 

मृतका के पिता अवतार सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी लड़की कोमलप्रीत कौर की शादी पटियाला निवासी चतविन्द्र सिंह पुत्र जगजीवन सिंह से अक्तूबर 2013 में की थी। चतविन्द्र सिंह गुडग़ांव में एक क म्पनी में नौकरी करता है। कोमलप्रीत कौर की शादी में उसने इनोवा कार और दहेज दिया था। इसके बावजूद उसकी लड़की के सुसराल वाले उसे और दहेज लाने के लिए परेशान व मारपीट करते रहे। परंतु वह अपनी लड़की को समझा-बुझा कर शांत कर देते थे। 

अवतार सिंह ने बताया कि उसकी लड़की कोमलप्रीत कौर ने कुछ दिन पहले उन्हें फोन पर बताया था कि उसके सुसराल वाले उससे मारपीट करते हैं। इसके बाद 19 मार्च को उसकी लड़की ने उन्हें फिर से फोन किया कि उसके सुसराल वाले उससे मारपीट कर रहे हैं। 

कुछ समय बाद ही कोमलप्रीत कौर के सुसराल से फोन आया कि उनकी लड़की ने फंदा लगा लिया है। मृतक कोमलप्रीत कौर के पिता अवतार सिंह ने आरोप लगाया कि कोमलप्रीत कौर को उसके सुसराल वालों ने ही हत्या कर फंदे पर लटकाया है। 

गुड़गांव पुलिस ने मृतक कोमलप्रीत कौर के पिता अवतार सिंह की शिकायत पर कोमलप्रीत कौर के पति चतविन्द्र सिंह, ससुर जगजीवन सिंह और सास सुखविन्द्र कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक किसी को हिरासत में लिए जाने की जानकारी नहीं है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!