रामनवमी पर 12 वर्ष बाद अद्भुत संयोग, उठाएं लाभ

Edited By ,Updated: 28 Mar, 2015 07:58 AM

article

रामनवमी सनातन धर्म का अत्यधिक पवित्र दिन माना जाता है। शास्त्रानुसार इस दिन दान पुण्य व विशेष पूजन करने से अनेक ग्रह बाधा और ग्रहों के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलती है। इस दिन भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप मे मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम का जन्म...

रामनवमी सनातन धर्म का अत्यधिक पवित्र दिन माना जाता है। शास्त्रानुसार इस दिन दान पुण्य व विशेष पूजन करने से अनेक ग्रह बाधा और ग्रहों के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलती है। इस दिन भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप मे मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन पूरे समय पवित्र मुहूर्त होता है। इस दिन नए घर, दुकान या प्रतिष्ठान में प्रवेश किया जा सकता है। 

 
रामदरबार के चित्र विधिवत षोडशोपचार पूजन करें तथा पंचमुखी रुद्राक्ष माला से इस अद्भुत मंत्र का जाप करें। मंत्र जाप के बाद राशि अनुसार पूजन और उपाय करने से विभिन्न राशि के जातकों को शत्रु शमन, उच्च पद की प्राप्ति, मानसिक शांति, नेतृत्व क्षमता, मनोबल में वृद्घि, संबंधों में मधुरता तथा प्रगति के अवसरों की प्राप्ति के साथ समय की अनुकूलता प्राप्त होगी। 

मंत्र: रां रामाय जानकीवल्लभाय स्वाहा
 
इस वर्ष रामनवमी पर अद्भुत संयोग बन रहा है। इस बार 12 वर्षों के बाद रामनवमी पर पुनर्वसु नक्षत्र शनिवार के दिन पर बन रहा है तथा बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में विद्यमान है। 
 
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!