Edited By ,Updated: 28 Mar, 2015 09:29 AM
खूबसूरत है वो लब!
जिन पर, दूसरों के लिए कोई दुआ
आ जाए!!
खूबसूरत है वो लब!
जिन पर, दूसरों के लिए कोई दुआ
आ जाए!!
खूबसूरत है वो दिल!
जो, किसी के दुख में शामिल हो जाए!!
खूबसूरत है वो जज्बात!
जो, दूसरों की भावनाओं को
समझ जाए!!
खूबसूरत है वो एहसास!
जिसमें, प्यार की मिठास हो जाए!!
खूबसूरत है वो बातें!
जिनमें, शामिल हों दोस्ती और प्यार की किस्से-कहानियां!!
खूबसूरत हैं वो आंखें!
जिनमें, किसी के खूबसूरत ख्वाब समा जाएं!!
खूबसूरत हैं वो हाथ!
जो किसी के, लिए मुश्किल के वक्त सहारा बन जाए!!
खूबसूरत है वो सोच!
जिसमें, किसी की सारी खुशी छुप जाए!!
खूबसूरत है वो दामन!
जो, दुनिया से किसी के गमों को छुपा जाए!!
खूबसूरत है वो आंसू!
जो, किसी और के गम में बह जाए...!!