ये हैं देश की पहली महिला नौसेना अफसर, देश के लिए दिए प्राण

Edited By ,Updated: 28 Mar, 2015 11:29 AM

article

राजस्थान में शेखावाटी क्षेत्र के झुंझुनूं जिले के सेफरागुुवार गांव के रिटायर्ड लेफटिनेट विजेन्द्र सिंह शेखावत की होनहार बेटी लेफ्टिनेंट किरण शेखावत भारतीय नौसेना के विशेष सर्च आप्ररेशन के दौरान अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहीद हो गई।

पलवल: राजस्थान में शेखावाटी क्षेत्र के झुंझुनूं जिले के सेफरागुुवार गांव  के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट विजेन्द्र सिंह शेखावत की होनहार बेटी लेफ्टिनेंट किरण शेखावत भारतीय नौसेना के विशेष सर्च आप्ररेशन के दौरान अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहीद हो गई।

किरण शेखावत राजस्थान की पहली महिला नौसेना अफसर है जिसने देश की रक्षा करते हुए अपनी जान न्यौछावर की। किरण के पिता भारतीय नौसेना में अधिकारी रहे घर में देश सेवा के माहौल से किरण ने बचपन से नौसेना ज्वाइन करने की ठान ली थी। जून 2010 को  वह नौसेना में बतौर लेफ्टिनेंट आब्रजर्व के पद पर भर्ती हुई दो साल पहले ही उनकी शादी नौसेना में ही कार्यरत लेफ्टिनेंट विवेक सिंह से हुई।

गत सोमवार रात को किरण ने गोवा से एक  सर्व अभियान के लिए अपने दो अधिकारियों के साथ उड़ान भरी और कुछ ही क्षणों में विमान असंतुलित हो कर समुद्र की गहराइयों में जा पहुंचा। फ्लाइट कमांडर को मछुआरों ने बचा लिया जबकि किरण शहीद हो गई उनके एक साथी उदयपुर के अभिनव नागौरी भी शहीद हो गए है।

संभावना है कि शनिवार को उनका पार्थिव शरीर नौसेना के विशेष विमान से दिल्ली  के पालम हवाई अड्डे पर लाया जाएगा वहां से उनके शव को उनके ससुराल हरियाणा के पलवल के पास कुरथला ले जाया जाएगा जहां नौसेना के अधिकारी व जवान उनको सलामी  देंगे तथा राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी जाएगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!