1972 के बाद पहली बार पलहोड़ी पहुंचा कोई मुख्यमंत्री

Edited By ,Updated: 29 Mar, 2015 09:13 PM

article

पांवटा विधानसभा क्षेत्र की दूरदराज पंचायत पलहोड़ी के लोगों के लिए रविवार यानी 29 मार्च, 2015 का दिन खास रहा क्योंकि वर्ष 1972 में प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डा. यशवंत सिंह परमार के बाद पहली बार कोई मुख्यमंत्री हरियाणा राज्य के साथ लगती इस पिछड़ी...

नाहन: पांवटा विधानसभा क्षेत्र की दूरदराज पंचायत पलहोड़ी के लोगों के लिए रविवार यानी 29 मार्च, 2015 का दिन खास रहा क्योंकि वर्ष 1972 में प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डा. यशवंत सिंह परमार के बाद पहली बार कोई मुख्यमंत्री हरियाणा राज्य के साथ लगती इस पिछड़ी पंचायत में पहुंचा। करीब 43 सालों के लंबे अंतराल के बाद वीरभद्र सिंह के रूप में अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर क्षेत्रवासियों में एक उत्साह व आशा की किरण देखने को मिली।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पहुंचने पर हजारों लोगों ने उन्हें अपनी पलकों पर बिठा लिया। मुख्यमंत्री ने भी क्षेत्रवासियों को निराश नहीं किया और ग्रामीणों का दर्द जानते हुए पुन: पलहोड़ी पंचायत को पिछड़ा क्षेत्र घोषित कर दिया। गौरतलब है कि करीब 2 साल पहले 30 मार्च को एक पत्र जारी कर प्रदेश सरकार ने पलहोड़ी पंचायत को पिछड़े क्षेत्र की श्रेणी का दर्जा छीन सामान्य पंचायत की श्रेणी में शामिल कर लिया था। उधर, ग्रामीणों साजिद अली, राकेश कुमार, धर्मराज, लाल सिंह व सूबेदीन इत्यादि ने क्षेत्र में पधारने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया, साथ ही उम्मीद जताई कि इस पिछड़ी पंचायत में भी विकास की लौ तेज होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!