पंडित मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न सम्मान मिला

Edited By ,Updated: 30 Mar, 2015 02:22 PM

article

अग्रणी स्वाधीनता सेनानी और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना मदन मोहन मालवीय को आज मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मनित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने स्वर्गीय मदनमोहन मालवीय के परिजनों को देश का...

नई दिल्ली: अग्रणी स्वाधीनता सेनानी और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना मदन मोहन मालवीय को आज मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मनित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने स्वर्गीय मदनमोहन मालवीय के परिजनों को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न सौंपा। इस सम्मान को ग्रहण करनेवालों में महामना के पौत्र और पौत्रवधु शामिल थे।  

राष्ट्रपति ने पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को पद्मविभूषण से अलंकृत किया। उनके साथ कला,राजनीति, शिक्षा, साहित्य, विज्ञान, और समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान देनेवाली कई जानी मानी हस्तियों को पद्म भूषण और पद्मश्री से अलंकृत किया गया। इस अलंकरण समारोह में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह,विदेश मंत्री सुषमा स्वराज समेत अनेक केंद्रीय मंत्री,विपक्षी दलों के नेता और जानीमानी हस्तियां मौजूद थीं। 
 

सूची इस प्रकार है:-  पद्मविभूषण 

1. श्री लाल कृष्ण आडवाणी

2. श्री प्रकाश सिंह बादल

3. जगद्गुरू स्वामी रामभद्राचार्य 

 

पद्मभूषण

1. डॉ़ स्वप्न दासगुप्ता

2. श्री डेविड फ्रौली

3. श्री एन. गोपालास्वामी

4. श्री साइचिरो मिसुमि

5. श्रीमती सुधा रघुनाथन

6. श्री हरीश एन साल्वे

7. श्री सतपाल

8 डॉ. अशोक सेठ 

9 श्री रजत शर्मा 

10. प्रो. खडग सिंह वल्दिया 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!