लोगों के दिलों में खाते खोलने के लिए परिवार छोड़ने पड़तेः भगवंत मान

Edited By ,Updated: 31 Mar, 2015 05:40 PM

article

पारिवारिक क्लेश के बाद आम आदमी पार्टी के लोकसभा मैंबर भगवंत मान इसका फायदा लेते हुए लगातार नजर आ रहे हैं।

संगरूरः पारिवारिक क्लेश के बाद आम आदमी पार्टी के  लोकसभा मैंबर भगवंत मान इसका फायदा लेते हुए लगातार नजर आ रहे हैं। 
 
अपने आप को सच्चा नेता बता कर सोशल मीडिया पर परिवार छोड़ने की बात करने वाले भगवंत मान ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एक बार फिर राग अलापा है।
 
भगवंत मान ने कहा है कि लोगों के दिलों में खाते खुलवाने के लिए परिवार छोड़ना पड़ता है। इससे पहले फेसबुक पर डाली तलाक संबंधित पोस्ट भी भगवंत मान ने लोगों की नाराजगी के चलते डिलीट कर दी थी, जिसके बाद साफ लग रहा है कि भगवंत मान परिवार के नाम पर राजनीतिक फायदा ले रहे हैं। 
 
बता दें कि गत दिवस भगवंत मान ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था कि 'जो लटकिया चिरां तों सी ओ  हल हो गया, कोर्ट विच्च फैसला कल हो गया...'। 
 
भगवंत मान की इस पोस्ट पर 2000 से अधिक लोगों ने अपने विचार कमैंट के रूप में सांझे किए थे। इनमें से बड़ी संख्या में लोग भगवंत मान के इस कदम को गलत मान रहे थे और कई लोगों ने लिखा था कि भगवंत मान को अपनी निजी ज़िंदगी में आए इस मोड़ का राजनीतिक लाभ नहीं लेना चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!