जानना चाहेंगे फौजा सिंह की फिटनैस का राज!

Edited By ,Updated: 01 Apr, 2015 04:20 AM

article

दुनिया भर में सबसे अधिक उम्र में मैराथन दौड़ लगाने वाले भारतीय मूल के धावक फौजा सिंह ने कहा है कि ....

जालंधर: दुनिया भर में सबसे अधिक उम्र में मैराथन दौड़ लगाने वाले भारतीय मूल के धावक फौजा सिंह ने कहा है कि ‘दिली खुशी’ और पंजाब की मशहूर ‘पिन्नी’ के कारण ही वह अब तक तंदुरुस्त और फिट हैं तथा 104 साल की उम्र में भी वह लम्बी दौड़ लगा पाते हैं।
 
जालंधर जिले के व्यास गांव के निवासी इंगलैंड में रहने वाले फौजा सिंह ने कहा, ‘‘मैं तंदुरुस्त और पूरी तरह फिट हूं। इसका कारण है-‘दिली खुशी’। मैं हमेशा हर हाल में खुश रहता हूं और रोज पंजाबी ‘पिन्नी’ खाता हूं।’’ उन्होंने बताया, ‘‘पिन्नी खाने के बाद एक गिलास गुनगुना पानी। रात में सोने से पहले एक गिलास दूध और हर मौसम में खाने में दही मैं जरूर लेता हूं। हमेशा खुश रहता हूं। यही तंदुरूस्ती का सबसे बड़ा राज है।’’
 
हांगकांग में हाफ मैराथन के बाद 2012 में दौड़ से संन्यास लेने वाले फौजा ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य के चलते मैंने दौडऩा बंद कर दिया। ऐसे भी 100 साल की उम्र हो जाने के बाद वहां मैराथन में मौका नहीं मिलता है। कई बार दौडऩे के दौरान गिरने का डर रहता है इसलिए भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दौडऩा बंद कर दिया।’’
 
फौजा को इस बात का बेहद अफसोस भी है कि जब भी किसी दौड़ में हिस्सा लेते थे तो उन्हें भारतीय धावक नहीं कहा जाता था क्योंकि ब्रिटेन के नागरिक हैं और हमेशा ब्रिटेन के लिए ही दौड़ते थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!