Edited By ,Updated: 02 Apr, 2015 05:06 AM
50 वर्ष पहले एक भारतीय दल ने पहली बार माउंट एवरेस्ट (सागरमत्था) पर चढ़ाई की थी। मेजर ए.एस.चीमा एवरेस्ट पर चढऩे वाले पहले भारतीय थे।
नई दिल्ली: 50 वर्ष पहले एक भारतीय दल ने पहली बार माउंट एवरेस्ट (सागरमत्था) पर चढ़ाई की थी। मेजर ए.एस.चीमा एवरेस्ट पर चढऩे वाले पहले भारतीय थे। भारत द्वारा पहली बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने की स्वर्ण जयंती के अवसर पर भारतीय सेना का एवरेस्ट चढ़ाई अभियान 2015 दुनिया के चौथे सबसे ऊंचे पर्वत पर चढ़ाई करने की एक चुनौतीपूर्ण यात्रा है। थलसेना अध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह ने आज पर्वतारोहियों के एक दल को मानेक शॉ सेंटर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
टीम का नेतृत्व अनुभवी पर्वतारोही मेजर आर.एस.जामवाल कर रहे हैं। 30 सदस्यों का यह दल दो समूहों में दो चोटियों पर चढऩे का प्रयास करेगा। यह दल पूर्व पर्वतारोहियों द्वारा मार्ग में छोड़े गए नष्ट नहीं होने योग्य जैव कचरे को हटाकर पर्यावरण संतुलन कायम करने का प्रयास करेगा। यह दल 04 अप्रैल काटमांडू रवाना होगा और 16 से 31 मई से बीच माउंट एवरेस्ट पर चढऩे का प्रयास करेगा।